Menu
blogid : 14842 postid : 750465

मासूम लड़कियां

soch jo badal jaye
soch jo badal jaye
  • 4 Posts
  • 2 Comments

हमारे देश में रेप की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती ही जा रहे है. कभी शहर में तो कभी गावों में ,कभी घर के अंदर तो कभी बाहर ,हर जगह लड़कियों को प्रताड़ित किया जा रहा है . .ये सिर्फ किसी देश,प्रदेश या गावो की नही,ये पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी त्रासदी है ..कभी मासूम लड़कियों को ,तो कभी नवजात बच्चियों को,कभी महिलाओं को तो कभी वृद्धाओं को पुरुष अपनी हवस का शिकार बना रहे है..आज पूरी दुनियां जहाँ आधुनिक हो चुकी है ,लड़कियां हर क्षेत्र में उन्नति की और अग्रसर है ,घरेलू कामकाज से लेकर चाँद पर जाने तक का सफर आज लड़कियां तय कर चुकी है ..वहीं आज भी इस पुरुष प्रधान समाज में लड़कियों के प्रति मानसिकता आज भी नही बदली..जिस देश में लड़कियों को देवी समझकर उनकी पूजा की जाती है..वहीं उसी देश में लड़कियों को मार दिया जाता है ….कभी गर्भ में ही उनकी हत्या कर दी जाती है..तो कभी दहेज़ की आग में उनको झोका जाता है…कही उनसे शिक्षा का हक़ छीन लिया जाता है तो कहीं उनकी भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया जाता है…क्यों उसे इतना तड़पाया जाता है…क्यों एक लड़की को सिर्फ एक खिलोना समझा जाता है…जिससे जब चाहे खेल लिया और जब चाहे फ़ेंक दिया…..क्या इस समाज में एक लड़की को खुलकर अपनी मर्ज़ी से जीने का हक़ भी नही…ये नही भूलो समाज के दरिंदो,एक लड़की ने दर्द सहा तभी तुम इस दुनिया में हो….वरना तुम्हारा अक्स भी नही होता…….बंद करो खेलना एक लड़की के जज़्बातों से…वरना तरस खाओगे एक दिन अपने ही हालातों पर….

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply